मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण अभियान को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी से किया वर्चुअल संवाद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मीरजापुर।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर पौधारोपण कराने को लेकर प्रदेश के निगम,निकायों एवं पंचायत के अध्यक्ष,अधिकारियो,सभासद के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर पालिका मीरजापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी भी जुड़े। जहा सूबे के मुखिया ने नपाध्यक्ष से मीरजापुर को दिए गए तीस हजार से ऊपर के लक्ष्य के पौधारोपण को लेकर वार्ता की।नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बताया की वे मीरजापुर के सामाजिक,व्यपारिक संगठनों एवं नगर की सम्मानित जनता के सहयोग से पैधारोपण अभियान को सफल बनाएंगे।
 
विंध्य कॉरिडोर से लगने वाले वार्डो विंध्याचल,कंतित,शिवपुर के वार्डो में विशेष अभियान चलाया जायेगा।इसके साथ ही गंगा के किनारे घाटों,पार्कों में भी पौधारोपण किया जायेगा।इससे पहले भी कई मौके पर नगर के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया है।पिछले साल भी नगर पालिका द्वारा सफलतापूरक अभियान को सफल बनाते हुए पौधारोपण किया गया था।नगर में प्रतिदिन पौधारोपण करने वाले ग्रीन गुरु को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
 
इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की मुख्यमंत्री जी के इस वृहद अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को पूरा प्रयास करना होगा।नगर के लोग एक पेड़ मां के नाम लगाए,इसके साथ ही अपने किसी प्रिय के नाम भी पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा भी करे। मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक वर्ष अभियान चलाकर प्रदेश में करोड़ो पेड़-पौधे लगवाए गए है।इस बार भी उन्होंने कई करोड़ पेड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है।उन्होंने सागौन,नीम,बरगद,पीपल,आम,कनेर सहजन, पाकड़ आदि पेड़ लगाने की अपील की है।
 
नगर पालिका द्वारा टांडा जलाशय,लंका की पहाड़ी,रामपुर मड़वा,नगर के विभिन्न पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया जायेगा।जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके।इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल, अजय मोदनवाल, शशिधर साहू, शिवम कुमार,विकास यादव,धीरज सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें