सेवा निवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों और सैनिकों को किया गया सम्मानित

रिटायर शिक्षको से कोचिंग और पूर्व सैनिकों  से ट्रेनिग सेंटर खोलने की अपील।

सेवा निवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों और सैनिकों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।

कटनी।

 शासकीय शिक्षक संगठन एवं संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में ऐतिहासिक रंगमंच, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्थित  रंगमंच में विजयराघवगढ़ सेवा निवृत्त शिक्षक, कर्मचारी सम्मान एवं शिक्षक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक थे। वहीं समाजसेवी यश पाठक भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद थे।

 अपने उत्कृष्ट कार्यों से विधानसभा को गौरवान्वित करने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक, कर्मचारियों व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी। सम्मान समारोह के गौरवपूर्ण कार्यक्रम में सम्पूर्ण विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से साहित्य, शिक्षा, भाषा, कला, संगीत, संस्कृति, खेल, समाजसेवा एवं शोध कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक और उनके पुत्र समाजसेवी यश पाठक द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Haryana: हरियाणा का खरखौदा बनेगा सैटेलाइट शहर, 10 हजार एकड़ में होगा विकास Read More Haryana: हरियाणा का खरखौदा बनेगा सैटेलाइट शहर, 10 हजार एकड़ में होगा विकास

इस अवसर पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा  शिक्षक के रिटायर होने के बाद उसके सामने समय व्यतीत करने की बहुत बड़ी समस्या होती है ।वह दिन-रात इसी में डूबा रहता है कि अब वह क्या करें उन्होंने अपने क्षेत्र के अवकाश प्राप्त शिक्षकों से इसका निदान करते हुए कहा की आप अपने अनुभव का लाभ बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले लड़कों को दें और उनके लिए कोचिंग सेंटर खोले। इससे आपका समय भी पास होगा और ऐसे छात्रों का परीक्षा में सफल होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
 यह पुनीत कार्य तो होगा ही साथ में आप का समय भी कट जायेगा।कोचिंग सेंटर के लिए जो भी जरूरत होगी उसके सारे खर्चे  मैं अपने पास से  करूंगा।

Haryana: हरियाणा में 200 करोड़ की लागत से बनेंगे 59 नए फायर स्टेशन, सरकार ने दी मंजूरी Read More Haryana: हरियाणा में 200 करोड़ की लागत से बनेंगे 59 नए फायर स्टेशन, सरकार ने दी मंजूरी

 इसी प्रकार से श्री पाठक ने  पूर्व सैनिकों से भी कहा की आप मेरे क्षेत्र के बेरोजगार नौजवानों के लिए जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनके लिए एक ट्रेनिंग सेंटर खोले और उनको अपने अनुभव का लाभ देकर भर्ती होने में क्या-क्या योग्यताएं शारीरिक और लिखित जरूरी है उसकी जानकारी देकर प्रशिक्षित करें ।जिससे अधिक से अधिक हमारे विधानसभा क्षेत्र के लड़के सीमा पर जाकर देश की सेवा कर सकें।

 सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक सुरेश पासी ने की शिष्टाचार भेंट Read More  सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक सुरेश पासी ने की शिष्टाचार भेंट

  श्री पाठक ने ऐसे ट्रेनिंग सेंटर के लिए  जो भी प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री होगी उसको उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।  उनके इस घोषणा से वहां उपस्थित अवकाश प्राप्त लोगों में प्रसन्नता व्यक्त की।

 सेवा निवृत्त शिक्षक जगदीश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, ओंकार तिवारी, सेवा निवृत्त डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, सेवा निवृत फौजी रामदत्त गुप्ता, मोहम्मद मकबूल सहित क्षेत्र के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे, शिक्षक हरीश दुबे, शिक्षक संदीप मिश्रा, बालमुकुंद त्रिपाठी, दुखभंजन पटेल, अजय मिश्रा आदि शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति थी। 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel