गलत इंजेक्शन से 6 माह के मासूम की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से 6 माह के मासूम की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी, प्रयागराज,
 
 
रविवार को नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से 6 माह के मासूम की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपी को धनुहां कट से पकड़कर उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश कुमार पटेल (38 वर्ष) पुत्र स्व. संतोष पटेल निवासी ग्राम बेदौली थाना मांडा, कमिश्नरेट प्रयागराज (वर्तमान पता चाका, ददरी रोड थाना नैनी, प्रयागराज) के रूप में हुई है।
 
बताया गया कि 04 अक्टूबर 2025 को वादी विशाल पटेल पुत्र स्व. राजकरन पटेल निवासी ददरी नौगवां थाना नैनी ने थाना नैनी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आशा क्लीनिक धनुहां, चाका ब्लॉक के संचालक डॉक्टर रमेश पटेल ने उनके 6 माह के पुत्र देव को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना नैनी में मु0अ0सं0 535/2025 के तहत धारा 106(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
विवेचना के दौरान धारा 106(1) बीएनएस को हटाते हुए धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।रविवार को थाना नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रमेश कुमार पटेल को धनुहां कट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम,थाना नैनी उपनिरीक्षक कुलदीप उपाध्याय, कांस्टेबल अमित कुमार, शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें