Haryana: हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के डिंग थाने से फरार आरोपी का फतेहाबाद जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। रतिया सीआईए टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक एएसआई को दो गोलियां लगीं। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को पहले रतिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

डिंग थाने से हुआ था फरार

जानकारी के अनुसार आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का को चोरी के एक मामले में 23 दिन पहले भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर डिंग थाने लाया गया था। वह दो दिन की पुलिस रिमांड पर था।

मजदूर देश की रीढ़, सरकार ने उन्हें बोझ समझ लिया है', राहुल गांधी ने महंगाई और लेबर कोड पर उठाए सवाल Read More मजदूर देश की रीढ़, सरकार ने उन्हें बोझ समझ लिया है', राहुल गांधी ने महंगाई और लेबर कोड पर उठाए सवाल

पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मौके का फायदा उठाकर होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया।

दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर  Read More दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर

रतिया CIA को मिली थी सूचना

वकील अपने क्लाइंट्स के हितों को आगे बढ़ाने के लिए PIL याचिकाकर्ता नहीं बन सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More वकील अपने क्लाइंट्स के हितों को आगे बढ़ाने के लिए PIL याचिकाकर्ता नहीं बन सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

पुलिस के अनुसार रतिया सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का रतिया क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे पकड़ने के लिए पंजाब से रतिया आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी।

इसी दौरान भाखड़ा नहर पुल नंगल के पास एएसआई रघुबीर सिंह की टीम को वह मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान सड़क पर कंक्रीट होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई और वह नीचे गिर गया।

पुलिस पर चार राउंड फायरिंग

डीएसपी कुलवंत सिंह के अनुसार बाइक से गिरते ही आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी। इनमें से दो गोलियां एएसआई रघुबीर सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर आकर लगीं, जबकि दो गोलियां पास से निकल गईं।

बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण एएसआई की जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह घायल हो गया।

.32 बोर पिस्टल बरामद

पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, चार खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

महिला हत्या मामले में भी आरोपी

महेंद्र सिंह उर्फ निक्का गुरुनानकपुरा चौकी क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी है। आरोप है कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रतिया की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेलिंग के डर से उसकी हत्या कर दी। इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दो राज्यों में 18 केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का पर दो राज्यों में कुल 18 मामले दर्ज हैं। इनमें राजस्थान के अलवर जिले के निमराणा थाना के अलावा हरियाणा के हांसी, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद जिलों के विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

पंजाब में छिपा हुआ था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से पंजाब में छिपकर रह रहा था। वह अपनी पत्नी को भी पंजाब ले जाने की योजना बना रहा था। इसी उद्देश्य से वह फतेहाबाद आ रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें