Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 9 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में यह 6 से 8 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 7 से 13 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा में 7 से 9 मार्च, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 मार्च, बिहार में 9 और 10 मार्च तथा झारखंड में 9 से 11 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हीटवेव को लेकर भी चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

सांसदों के 'अपमान' पर पीएम के ख़िलाफ़ प्रिविलेज नोटिस- ‘सत्ता का खुला दुरुपयोग Read More सांसदों के 'अपमान' पर पीएम के ख़िलाफ़ प्रिविलेज नोटिस- ‘सत्ता का खुला दुरुपयोग

दिल्ली में 8 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय पश्चिम दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जबकि दोपहर तक इसकी गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

डीएनए टेस्ट में पिता न होने पर भरण-पोषण नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने मां की अपील खारिज की Read More डीएनए टेस्ट में पिता न होने पर भरण-पोषण नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने मां की अपील खारिज की

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

आचार संहिता: ईसी ने पीएम के बयान की जाँच की बात कही तो बीजेपी खड़गे के पीछे पड़ी! Read More आचार संहिता: ईसी ने पीएम के बयान की जाँच की बात कही तो बीजेपी खड़गे के पीछे पड़ी!

बिहार में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है।

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। हालांकि 7 से 13 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 और 8 मार्च को कुछ जगहों पर हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना भी जताई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments