फीचर्ड
राजनीति
40 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए किया न्यायालय चालान
महराजगंज। परसामलिक पुलिस ने गुरुवार को गस्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से दो व्यक्तियों के कब्जे से 40 शीशी नेपाली शराब बरामद कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेवतरी निवासी सुरेश पुत्र श्रीकांत के कब्जे से पुलिस ने 20 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी अशोक पुत्र विश्राम के कब्जे से भी पुलिस ने 20 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। पुलिस ने शराब के साथ दोनों व्यक्तियों को थाने लाई तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 121/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।


Comments