पंडित जी का चिन्तन शाश्वत विचारधारा से जुड़ता हैः जिलाध्यक्ष

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो बांगरमऊ-उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर विधानसभा के बांगरमऊ ग्रामीण प्रथम मण्डल के ग्राम हरियावर, आसत, गोशाकुतुब आदि स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने पुष्पांजलि करते हुए उपाध्याय के जींवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन शाश्वत विचारधारा से जुड़ता है। इसके आधार पर वह राष्ट्रभाव

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो बांगरमऊ-उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर विधानसभा के बांगरमऊ ग्रामीण प्रथम मण्डल के ग्राम हरियावर, आसत, गोशाकुतुब आदि स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने पुष्पांजलि करते हुए उपाध्याय के जींवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन शाश्वत विचारधारा से जुड़ता है। इसके आधार पर वह राष्ट्रभाव को समझने का प्रयास और समस्याओं पर विचार करते हैं तत्पश्चात उनका समाधान भी निकालते हैं।

यह तथ्य ही भारत के अनुकूल प्रमाणित होता है। ऐसे में पहली बात यह समझनी होगी कि अन्य विचारों की भांति दीनदयाल उपाध्याय ने कोई वाद नहीं बनाया। एकात्म मानव, अन्त्योदय जैसे विचार वाद की श्रेणी में नहीं आते बल्कि यह दर्शन है जो हमारी ऋषि परंपरा से जुड़ता है। इसके केंद्र में व्यक्ति या सत्ता नहीं है। जैसा कि पश्चिम अथवा वामपंथी विचारों में कहा गया है। इसके विपरीत व्यक्ति, मन, बुद्धि, आत्मा सभी का महत्व है। प्रत्येक जीव में आत्मा का निवास होता है। आत्मा को परमात्मा का अंश माना जाता है।

यह एकात्म दर्शन है। इसमें समरसता का विचार है। इसमें भेदभाव नहीं है। व्यक्ति का अपना हित स्वभाविक है लेकिन यही सब कुछ नहीं है। उपाध्याय जी का विचार है कि उपभोगवाद से लोक कल्याण संभव नहीं है। इसमें व्यक्ति का भी कल्याण नहीं है। यदि ऐसा होता तो भौतिकवाद की दौड़ में कभी तो व्यक्ति को संतोष मिलता लेकिन ऐसा नहीं होता। मन कभी संतुष्ट नहीं होता। व्यक्ति प्रारंभिक इकाई मात्र है लेकिन वह परिवार का हिस्सा मात्र है। परिवार का हित हो तो व्यक्ति अपना हित छोड़ देता है। समाज का हित हो तो परिवार का हित छोड़ देना चाहिये।

सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए  Read More सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए 

देश का हित हो तो समाज का हित छोड़ देना चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का यह विचार प्रत्येक नागरिक में होना चाहिये। मानव जीवन का लक्ष्य भौतिक मात्र नहीं है। जीवन यापन के साधन अवश्य होने चाहिए। ये साधन हैं। साध्य नहीं है। धर्म अर्थ काम मोक्ष का विचार भी ध्यान में रखना चाहिये। सभी कार्य धर्म से प्रेरित होने चाहिये। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला कटरा, खत्रियाना, कस्बा टोला में सदर विधायक पंकज गुप्ता व पुनीत गुप्ता ने फतेहपुर चैरासी के फूलमती माता मंदिर, शीतला देवी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री विपिन मिश्रा व

एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया, Read More एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया,

आशीष बाजपेयी अटल ने गंजमुरादाबाद के ब्योली इस्लामाबाद, खाम्भामऊ, कलवारी आदि ग्रामो में जिला महामंत्री अवधेश कटियार व आईटी प्रभारी समीर शुक्ला ने व बांगरमऊ ग्रामीण द्वितीय मण्डल के जगतनगर जिरिकपुर चहलहा आदि ग्रामो में सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर ने उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनीष जायसवाल जिला महामंत्री नूतन सिंह जिला उपाध्यक्ष राकेश साहू राकेश गुप्ता भाजपा नेता नीरज गुप्ता अरुणेंद्र शैलेन्द्र पटेल अंकुर सिंह सावित्री देवी गीता विश्वकर्मा

देवरिया : कैदियों से मिले जिला जज एवं डीएम, सुनी गई समस्या Read More देवरिया : कैदियों से मिले जिला जज एवं डीएम, सुनी गई समस्या

सत्यम दीक्षित धर्मेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा मुकेश पाल मनोज निषाद अरविंद सिंह अनिल शुक्ला सहित पूरे जनपद में प्रत्येक बूथ पर अन्य कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जयंती मनाई।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel