सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। 
 
जनपद कानपुर नगर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे हो रही आकस्मिक मृत्यु में कमी लाने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के अनुरोध के क्रम में लोकल ट्रक सर्विस यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद मल्लू व उनकी टीम द्वारा यातायात भवन में 51 फोल्डिंग स्ट्रेचर प्रदान किए गए।  ये फोल्डिंग स्ट्रेचर जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) के अंतर्गत चयनित कानपुर नगर में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु में कमी लाने हेतु गठित 18 थानों की 20  क्रिटिकल कॉरीडोर टीम (CCT) व यातायात निरीक्षक को प्रदान किए जाएंगे
 
जिससे होने वाली सड़क दुर्घटना में गोल्डन ऑवर के अंदर ही घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उनकी जान बचाई जा सके।  यह पहल शहर में सड़क सुरक्षा व आपातकालीन सहायता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है । इस पुनीत कार्य मे संगठन के सरंक्षक ज्ञानेश मिश्रा, हाजी अजमत अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी व उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल एवं अन्य कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें