देवरिया : कैदियों से मिले जिला जज एवं डीएम, सुनी गई समस्या

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर।  जिला जज संजीव कुमार त्यागी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को देवरिया जेल में कुशीनगर जनपद के कैदियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य, भोजन, विधिक सहायता व जमानत से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कैदियों की समस्याएँ सुनी गईं, उनके आवेदनों पर कार्यवाही हेतु जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए। जिन कैदियों को वकील की आवश्यकता थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान सीजीएम विजय वर्मा, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें