पूर्व विधायक ने लगाया चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समास्याएं
मध्यमवर्गीय गरीब किसानों का सिर्फ शोषण हो रहा है।
स्वतंत्र प्रभात
महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया मे स्थित पंचायत भवन पर पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए और लोगों को मंहगाई के बारे मे अवगत कराया।
वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल जुमलेबाजी के दम पर सत्ता हथियाने का कार्य किया है। यह उद्योग पतियों की सच्ची हितैषी है, इस सरकार में मध्यमवर्गीय गरीब किसानों का सिर्फ शोषण हो रहा है।
महंगाई की मार आज गरीब परिवार को झेलना पड़ रहा है, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की महंगाई ने लोगों का कमर तोड़ दिया है। लोगों को सतर्क करते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि अभी भी समय है सत्ता परिवर्तन के आने वाले 2022 में जुमलेबाजों को सत्ता से हटाकर गरीबों के दुख दर्द के सच्चे हितैषी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः यूपी का सीएम बनाएं।
इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अकबर अली, पूर्व प्रधान झुनझुन चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू पासवान उर्फ लल्लू, लक्ष्मी त्रिपाठी, विनोद कसौधन, राम अजोर यादव, राम अजोर पासवान, सभासद अनिल कुमार जायसवाल, सुग्रीव चौधरी, डॉक्टर सगीर, जाऊआद अली, केसव चौधरी, मोहम्मद समीर आदि लोग मौजूद रहे।

Comment List