नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
22 अक्टूबर से समितियों के सचिव करेंगे तालाबंद हड़ताल, इको गार्डन में करेंगे प्रदर्शन
22 अक्टूबर से जनपद के समस्त सचिव करेंगे पूरी समिति बन्द करके करेगे वेतन मांग को लेकर करेंगे हड़ताल, लखनऊ के इको गार्डन मैदान में करेंगे धरना प्रदर्शन।
अम्बेडकरनगर।
ग्राम- स्तरीय सहकारी ऋण समितियों के कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आज साधन समिति सचिव परिषद, अम्बेडकरनगर इकाई द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अम्बेडकरनगर को ज्ञापन सौंपा गया।

परिषद के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिनांक 07.09.2026 को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उत्तर प्रदेश को प्रदेश के कैडर सचिव, प्रभारी/ नॉन कैडर सचिव, आंकिक लिपिक, विक्रेता एवं चौकीदारों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु मांग-पत्र प्रेषित किया गया था। इस संबंध में दिनांक 21.09.2026 एवं 06.10.2026 को आयोजित बैठकों में आश्वासन तो दिया गया किन्तु आज तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ।
इसके विरोध में दिनांक 07.10.2026 को प्रदेश के समस्त कर्मचारी लखनऊ में एकत्रित होकर आयुक्त कार्यालय पर अपनी हताशा व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन ने एक सप्ताह का समय माँगा था।
परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर लंबित वेतन का भुगतान व वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 22 अक्टूबर को इको गार्डन, लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त कार्मिक एकजुट होकर भाग लेंगे।
इस अवसर पर महामंत्री जसवंत यादव, राकेश मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र प्रताप, सुरेंद्र वर्मा, अंकुर वर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, रजनीश मिश्रा, अनिल सिंह, अनिल चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमार, अनूप कुमार मिश्रा, बागीश पाण्डेय, कुलदीप तिवारी, अनुराग तिवारी सहित लगभग दो दर्जन से अधिक सचिवों ने पहुंचकर ज्ञापन दिया।


Comments