गोरखपुर खजनी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, युवाओं की भीड़ ने भरी चुनावी हुंकार

एआईसीसी पर्यवेक्षक श्याम कुमार दौलत बर्वे बोले—बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करना प्राथमिकता

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर)

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र स्थित मां कोटही के प्रांगण में शनिवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर जोरदार हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक श्याम कुमार दौलत बर्वे ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

मुख्य अतिथि श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश और आम जनता के बीच रहकर संघर्ष करने का रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर देश के विकास तक पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संचार और मोबाइल क्रांति के विस्तार के साथ महिला उत्थान तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी कांग्रेस ने काम किया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं और कांग्रेस जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और घर-घर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है।

झबरा के काली ने पंजाब के खालिक को हराकर बने दंगल केसरी  Read More झबरा के काली ने पंजाब के खालिक को हराकर बने दंगल केसरी 

प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को समझकर उनके बीच लगातार सक्रिय रहना होगा।

.देवहा नदी के सैलाब से अमीर नगर को बचाने के लिए की गई पिचिंग  Read More .देवहा नदी के सैलाब से अमीर नगर को बचाने के लिए की गई पिचिंग 

जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव की उम्मीद कर रही है। खजनी में जुटी युवाओं की भीड़ को उन्होंने कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत बताया।

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी Read More राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

क्षेत्रीय समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान सच्चिदानंद पांडेय ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार के कई वादे धरातल पर पूरे नहीं हुए हैं।IMG_20260829_151747

कार्यक्रम में रविंद्र मौर्य, रणविजय मौर्य, कोदई त्रिपाठी, हौसिला पांडेय, सुनीता मौर्य, बिगही मंडल अध्यक्ष पक्का दुबे, खजनी मंडल अध्यक्ष दिलीप शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार