साउथ मलाका वैश्य परिवार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: चौकी प्रभारी व नाइट इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच शुरू।

गुमशुदगी की सूचना पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप, पुलिस आयुक्त ने दिखाई सख्ती।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज। साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की है। पुलिस आयुक्त ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी रोहित गौड़ और नाइट इंचार्ज मुलायम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, वैश्य परिवार के सदस्यों के लापता होने की सूचना पुलिस को पहले ही प्राप्त हो चुकी थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद स्थानीय स्तर पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई और न ही समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई। मामले की समीक्षा के दौरान प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पुलिस आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में स्थित एक मकान से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। कई दिनों से बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा खुलवाया, जहां अंदर परिवार के सदस्यों के शव बरामद हुए।

10 दिन बीत जाने के बाद भी   अमर्यादित भाषा का प्रयोग  वाले अध्यापक के खिलाफ नहीं हुई  कार्यवाही।  Read More 10 दिन बीत जाने के बाद भी   अमर्यादित भाषा का प्रयोग  वाले अध्यापक के खिलाफ नहीं हुई  कार्यवाही। 

घटना के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियों ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मामला बेहद संवेदनशील पाया गया, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पुलिस हत्या, आत्महत्या, पारिवारिक विवाद, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मौजमपुर, मकान का लिंटर और दीवार गिरी Read More सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मौजमपुर, मकान का लिंटर और दीवार गिरी

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि आमजन से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधियों और गंभीर शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खजनी वैभव हत्याकांड: 12 वर्षीय मासूम की हत्या से दहला गोरखपुर, तहखाने से मिला शव; मुख्य आरोपी समेत सात हिरासत में Read More खजनी वैभव हत्याकांड: 12 वर्षीय मासूम की हत्या से दहला गोरखपुर, तहखाने से मिला शव; मुख्य आरोपी समेत सात हिरासत में

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें