गिट्टी लदे ट्रेलर ने आगे चल रहे कंटेनर व बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर 

घटना के बाद गिट्टी लदे ट्रेलर को लेकर चालक फरार, घायल बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर उपचार हेतु पुलिस ने भेजा अस्पताल 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास सोमवार सुबह दस बजे के करीब गिट्टी लादकर मीरजापुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर मारते हुए बड़का मोड़ घुमान पर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन एसआइ पुनीत गुप्ता, सुभाष यादव ने एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु लालगंज सीएचसी भेजवाया। जहां बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लादकर नीचे उतर रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर जैसे ही बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचा तो अचार व चटनी लादकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी।अचार लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे

पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। Read More पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। Read More सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

चल रहे ट्रक में पीछे से टकराते हुए डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे में 32 वर्षीय कंटेनर चालक कासिम निवासी बड़वा जिला शामली के हाथ में चोटें आई हैं जिनका पुलिस ने न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में उपचार करवाया।वहीं गिट्टी लदे ट्रेलर के चालक ने बड़का मोड़ पर बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारते हुए ट्रेलर लेकर भाग निकला। हादसे में 35 वर्षीय बाइक चालक मणिराज गोस्वामी निवासी मूर्तिहा थाना बहरी जिला सीधी मध्यप्रदेश व बाइक पर पीछे बैठी उनकी बहन 32 वर्षीया नीता गोस्वामी ट्रैलर की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल सेल्फ केयर टीम करेगी बेटियों के हाथ पीले Read More नेशनल सेल्फ केयर टीम करेगी बेटियों के हाथ पीले

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई बहन को उपचार हेतु एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भेजा जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाइक सवार भाई बहन प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के देवघाट गांव अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे।अचार लदे कंटेनर के चालक ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी इसके बाद बड़का मोड़ घुमान पर बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। संयोग ठीक था कि कंटेनर डिवाइडर में जाकर टकरा गया

 

नही तो घाटी में सैकड़ों फीट नीचे कंटेनर के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक चालक व उसकी बहन को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें