रामबाग में किराए के मकान में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित एक मकान में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश पटेल (50 वर्ष) निवासी मऊगंज, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पटेल पिछले करीब 30 वर्षों से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह रामबाग पेट्रोल पंप के समीप ओमप्रकाश यादव के मकान में परिवार सहित किराए पर रह रहे थे।

स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रहे है। ग्राम प्रधान व सचिव Read More स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रहे है। ग्राम प्रधान व सचिव

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, अस्पताल चौकी प्रभारी विनय कुमार दूबे एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण। Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें