टीचर द्वारा बच्ची के साथ अश्लील हरकत,परिजनों ने पुलिस को सौंपा 

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 

नैनी,प्रयागराज क्षेत्र के डांडी स्थित कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के साथ टीचर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग कोचिंग में पहुंचे और टीचर की जम कर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान टीचर को घर वालों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना करते हुए थाने भेज दिया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुड़ गई। परिवार के लोगों ने टीचर पर कार्रवाई करने की मांग की है।

नैनी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद कक्षा तीन में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम बच्ची ने अपने घर वालों को टीचर द्वारा किए गए हरकत के बारे में बताया। बच्ची ने रोते हुए कहा कि कोचिंग के टीचर ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया जिसके बाद बच्ची वहां से किसी तरह अपने घर पहुंच गई।

बच्ची ने बताया कि कोचिंग में कोई नहीं था वह अपने भाई के साथ कोचिंग पहुंची हुई थी भाई उसे छोड़कर वापस चला गया यह दौरान कोचिंग में अकेले का फायदा उठाकर टीचर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की जिसके बाद बच्ची ने शोर मचा दिया।सोर सुनते ही टीचर वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक बच्ची अपने घर पहुंच चुकी थी। इसके बाद घरवाले और ग्रामीण कोचिंग पहुंचे और टीचर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प Read More राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प

3 साल से कोचिंग जा रही है बच्ची घर वालों ने बताया कि बच्चे 3 साल से कोचिंग जा रही है लेकिन कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई, आज बच्ची कोचिंग में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर टीचर ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी के बाद सभी लोग पहुंचे और मौके पर पहुंचकर टीचर को पीटना शुरू कर दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप Read More उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें