गोरखपुर: बेटी की मौत के गम में टूटे पिता की संदिग्ध मौत, शराब की दुकान के पास खेत में मिला शव

15 दिन पहले बेटी के निधन के बाद मानसिक तनाव में था सुनील, घंटों बाद हुई पहचान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्ट- बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर  गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे चौराहे पर शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब देशी शराब की दुकान के समीप खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घंटों की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी 44 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामबहाल के रूप में हुई।

लोगों ने शराब की दुकान के पास खेत में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। पहचान नहीं होने के कारण काफी समय तक शव वहीं पड़ा रहा। इसी बीच सूचना मिलने पर सकरी निवासी मृतक के साले राजनाथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मृतक की पत्नी मीना और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनील पिछले तीन दिनों से लगातार नर्रे चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर आ रहा था और अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी पुत्री गोल्डी की मृत्यु हो गई थी। बेटी की असमय मौत के बाद वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार के लोगों का कहना है कि इसी दुख में उसने शराब पीना काफी बढ़ा दिया था।

IMG_20260606_224512

 देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Read More  देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे स्थानीय मृतक के भाई धर्मराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पुत्री की मौत के बाद सुनील पूरी तरह टूट गया था। शनिवार को वह अपने ससुराल सकरी से नर्रे आया था। आशंका है कि शराब पीने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वह खेत में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

धारा 163 लागू होने की घोषणा के बावजूद नहीं मानी चेतावनी Read More धारा 163 लागू होने की घोषणा के बावजूद नहीं मानी चेतावनी

सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही 

चोरी का प्रयास करने वाले युवक को  पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही।  Read More चोरी का प्रयास करने वाले युवक को  पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार