राजनीति
भारत
जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं
शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
शनिवार दिनांक 06.06.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र ऋषभ रुणवाल द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी में जन शिकायतों को सुना गया।
.jpg)
Read More पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख खंड विकास अधिकारी पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने संबंधित तहसीलों में आयोजित "सम्पूर्ण समाधान दिवस" में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Comments