नवीनतम
फीचर्ड
अनपरा तापीय परियोजना में स्वच्छता अभियान लगातार जारी
वृहद श्रमदान के रूप में हर रविवार को होगा कॉलोनी की पार्कों,सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों इत्यादि की साफ सफाई का कार्य
ब्यूरो रिपोर्ट
अनपरा /सोनभद्र-
अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा कॉलोनी परिसर में हर रविवार को भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान' के तहत कॉलोनी परिसर की वृहद रूप से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में 31 मई दिन रविवार को कॉलोनी परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान में सुबह सात बजे से सीजीएम अनपरा इं अजय कटियार के नेतृत्व में एक वृहद श्रमदान अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों,ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों व स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख इं अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रम दान कर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ सफाई व स्वच्छता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान का मुख्य लक्ष्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ,सुंदर और रोगमुक्त बनाना तथा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना है।श्री कटियार ने सभी से अपने आवास के आस पास व अपने कार्यस्थल की स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तथा सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण की स्थापना संभव है।जहाँ स्वच्छता होती है वहीं बीमारियों का अंत होता है।स्वच्छ और हरित परिसर बनाना हम सभी का सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा आवास के अंदर के कूड़े कचरे को आवास बैक लेन में न फेंककर कचरा वाहन या कूड़ेदान में ही फेंकने का अपील किया।
Read More भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पंचायत सहायकों से कराई जाएगी ऑनलाइन फीडिंगस्वच्छता पखवाड़े के तहत आगामी दिनों में परियोजना परिसर में साफ सफाई तथा आगामी रविवार को गांधी उपवन एवं हाथी पार्क में श्रमदान का कार्य निर्धारित किया गया है जिसमे सीजीएम ने लोगों से बढ़ चढ़ कर सफाई अभियान में भाग लेने का अपील किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं उत्पल शंकर, इं कृपा शंकर सचान,इं महेन्द्र सिंह,इं अच्युतेश कुमार,इं वीके सिंह,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा,इं राम ज्ञान सिंह,इं ज्ञानेंद्र सिंह, इं बीआर पटेल,इं डीके विकल,इं वृजेंद्र सिंह,इं अनिल कुमार,इं रमेश कुमार,इं ओपी भारती,इं अर्जुन प्रसाद,इं भारत यादव, सहायक अभियंता इं अजय सिंह,इं पंकज पांडेय, इं एलबी यादव,इं राजेश सिंह,इं राममिलन,इं त्रियुगी नारायण,इं भरत सिंह मौर्य,इं अनिल
कनौजिया,रघुपति कुमार,नरेंद्र सिंह,चीफ केमिस्ट दिनेश सिंह,अन्य कार्मिकों में धर्मेंद्र कुमार,श्याम सुंदर तिवारी,मुकेश जायसवाल,राकेश जायसवाल,प्रमोद कुमार मिश्रा,दिवाकर सिंह,श्याम बिहारी सिंह,इंद्रजीत कुमार,अरविंद कुमार राजभर,केसरी राम,संतोष कुमार,इंद्रजीत,सतेंद्र मौर्या,प्रभाकर सिंह,अनिल जैन,आराध्या शुक्ला,अस्मिता सिंह,आदित्य सिंह, जया सिंह,इशिका दास,गौरी सिंह,श्रद्धा सिंह,शिवम आशीष,अमित सुल्तान,रोहित,दिव्यांश,रक्षित,हर्षित, अस्मिता सिंह,श्रद्धा, अयशका,स्वास्तिक सहित दर्जनों अधिकारियों व कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़चढ़कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।


Comments