केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक जनपद में चलेगा जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान अमृत सरोवरों, तालाबों, नहरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिण्डालको कर्मचारी रवि सिंह का भव्य सम्मान, विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान Read More हिण्डालको कर्मचारी रवि सिंह का भव्य सम्मान, विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा तथा 11 जून से 14 जून तक मीडिया संवाद एवं संबोधन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 जून से 16 जून तक जनपद के सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क Read More गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क

जिलाधिकारी ने बताया कि 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास उपलब्धियों एवं सुशासन के विभिन्न आयामों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके पश्चात 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद योग कार्यक्रम के साथ होगा।

गोरखपुर: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, गांव-गांव पहुंचकर चला रही जनसंपर्क अभियान Read More गोरखपुर: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, गांव-गांव पहुंचकर चला रही जनसंपर्क अभियान

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार