आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की प्रगति का विस्तृत समीक्षा किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतें शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनपद में आँधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन सतर्क Read More जनपद में आँधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन सतर्क

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शिकायतों का पुनः संदर्भीकरण न हो और आमजन को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके।

बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण Read More बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने का आह्वान किया।बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

रौता चौकी से चंद कदम दूर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित Read More रौता चौकी से चंद कदम दूर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें गठित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार