पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

संवाददाता 

 

बहरिया/प्रयागराज। बहरिया पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

सच बोलना लिखना पत्रकारिता का प्राथमिक गुण: एसडीएम Read More सच बोलना लिखना पत्रकारिता का प्राथमिक गुण: एसडीएम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मा. न्यायालय ASJ POCSO-I, प्रयागराज द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में थाना बहरिया पुलिस ने अभियुक्त विकास विश्वकर्मा (24 वर्ष) पुत्र नरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा निवासी रेजई का पूरा, थाना सरायममरेज, जनपद प्रयागराज को उसके घर के सहन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु.नं. 217/2022 में धारा 294, 504, 506 आईपीसी तथा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह 4 जून 2026 को निर्धारित न्यायालयी पेशी में वांछित चल रहा था।

एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई। Read More एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे की गई। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

कई वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, बहरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता। Read More कई वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, बहरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा बहरिया थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार