दों पक्षों में मारपीट में युवक की मौत, गांव में तनाव।
शादी में डांस को लेकर बड़ा विवाद युवक का मौत का कारण बना।
पुरानी रंजिश भी बताई जा रही वजह पुलिस ने छ: लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूति पांडेय उर्फ रतन पाडेंय
मीरजापुर।कछवां थाना अंतर्गत विदापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। रविवार को वाराणसी में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल प्रेम शंकर की मौत हो गई जिससे गांव में भारी तनाव का माहौल है जिससे भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में तैनात किया कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यापुर निवासी ग्राम प्रधान
सावित्री देवी व उनके पति पूर्व प्रधान खरपत्तू राम के घर के बगल में मुन्ना लाल के यहां शुक्रवार को लड़की की शादी थी। मुन्ना लाल के कहने पर प्रधान के लड़के रमाशंकर शादी में अपना टेंट लगाए हुए थे। द्वारचार के दौरान डांस को लेकर उनके टेंट में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके पट्टीदारों बुद्धु राम व उनके परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया था। उस समय लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया था।
बुद्धु राम व खरप्तूराम के परिवार के बीच वर्षों से कुछ पुराने विवाद को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। शनिवार शाम को रमाशंकर के चचेरे भाई गुड्डू घर के पास अकेले कहीं से आ रहे थे उसी समय बुद्धू राम के संदीप, सूरज व अन्य कहीं से वहां आ धमके और दोनों के बीच दोबारा वाद विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से दर्जनों लोग मौके पर लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। इस दौरान प्रेमशंकर (35 वर्ष) पुत्र खरपत्तू राम के उपर विपक्षी पक्ष की ओर से किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को इलाज के दौरान
वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव पैदा हो गया जिसको लेकर वहां प्रशासन द्वारा कई थानों की पुलिस तैनात कर दिया गया है। मृतक के शव का वाराणसी में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही कछवा पुलिस ने संदीप पुत्र बुद्ध, विशाल पुत्र रामजतन, ओमप्रकाश पुत्र रामजतन, धीरज पुत्र रामसागर ,अजय पुत्र रामनरेश, निवासी ग्राम विदापुर, थाना कछवा तथा अनिकेत पुत्र रामप्यारे निवासी थाना लोहता वाराणसी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Comments