नवीनतम
फीचर्ड
गौरैया एवं पक्षी संरक्षण के लिए इको क्लब सबेया कला विद्यालय के छात्र- छात्राओं की बेहतरीन पहल
बेतिया। गौरैया एवं पक्षी संरक्षण के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय सबेया कला, चनपटिया के इको क्लब के छात्र- छात्राओं ने बेहतरीन पहल की शुभारंभ किए। विद्यालय के इको क्लब के नोडल शिक्षक संजीत कुमार ने बताया कि मई, जून माह में बहुत तेज गर्मी पड़ती है। गर्मी और प्यास की वजह से प्रतिवर्ष हजारों पक्षियों की मौत हो जाती है। ऐसे में सबेया कला विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों के साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने पक्षियों की सुरक्षा के लिए बेहतरीन पहल किये, उन्होंने पक्षियों के लिए घास-फूस, नारियल के छाल, थर्माकोल, पेपर आदि से विभिन्न प्रकार के घोंसला का निर्माण किये है।
शिक्षक संजीत कुमार ने बताया कि सभी घोसलों को विद्यालय भवन में अलग-अलग स्थानों में रखा जाएगा, साथ ही मिट्टी आदि के बर्तन में पानी और अनाज के दाना रखा जाएगा, ताकि पक्षी पानी पीकर, दाना खाकर अपनी भूख- प्यास मिटा सकें। पक्षियों, गौरैया की संरक्षण के लिए हरेक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय तिवारी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में समय का सदुपयोग उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट, गृह कार्य आदि दिया गया है। जिससे बच्चें नवाचार के साथ-साथ पढ़ाई भी कर सकेंगें।
बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने कहा कि इको क्लब सबेया कला के सदस्यों का यही संदेश है-कृपया आप सभी भी अपने-अपने घरों में, छत पर, बगीचे आदि में पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें, ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। प्रोजेक्ट्स निर्माण में नोडल शिक्षक संजीत कुमार सहित शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षक दिनेश कुमार और इको क्लब की छात्रा मुसकान कुमारी, खुशब कुमारी, सरोज कुमारी, रागिनी कुमारी, रिया कुमारी, उजाला कुमारी, अनिशा कुमारी, छात्र मनोज कुमार, मनराज गिरी सहित अन्य विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक घोसला बनाया।


Comments