नवीनतम
फीचर्ड
शिवद्वार मंदिर पर नाली के समस्या को लेकर मंदिर व्यवस्थापक ने किया औचक निरीक्षण
समाज सेवी अमित मिश्रा ने गंदकी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थापक से वार्ता किया और समस्या के मूल कारणों को अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग किया।
घोरावल/ सोनभद्र -
स्थानीय तहसील में स्थित उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार धाम पर नाली जाम होने के वजह से भक्तों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों में नाली को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला । स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि सुरेश गिरी कथा कथित पुजारी जो कुछ दिन पहले बगल के काश्तकार से मनबढ़ एवं अनावश्यक रूप से कहा सुनी किए थे जिसके कारण बगल के काश्तकार अपने जमीन में नाली का मार्ग रोक दिये जिसके कारण मंदिर प्रांगण में पानी का भराव शुरू हो गया ।
जहाँ श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों व मंदिर के प्रधान पुजारियों में आक्रोश देखने को मिला । प्रधान पुजारी के परिवार मोहित गिरी ने बताया कि मामले की जानकारी व्यवस्थाक को दिया गया है जिसको संज्ञान लेकर अर्जुन सिंह व्यवस्थापक शिवद्वार मन्दिर द्वारा गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया ।
मंदिर व्यवस्थापक ने बताया कि बगल के काश्तकार से वार्ता कर कल सुबह समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिसके क्रम में समाज सेवी अमित मिश्रा ने गंदकी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थापक से वार्ता किया और समस्या के मूल कारणों को अवगत कराते हुए कार्यवाही की बात रखी । इस मौके पर गोपाल,विनोद,शिवशंकर,अमित,मोहित,शिवम,गुलाब समेत आदि लोग मौजूद रहे।


Comments