क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाज़ा व जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आ अभियान, कियाड्रिंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्यवाही

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 27.05.2026 को यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा लोढ़ी टोल प्लाज़ा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

IMG-20260528-WA0010

जनपद के कई  निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को  लेकर किया बदलाव Read More जनपद के कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर किया बदलाव

अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तीन सवारी, नो पार्किंग, एचएसआरपी, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

श्रमिक कालोनियों को मालिकाना हक़ दिए जाने  पर भाजपा सरकार की परामर्श समिति का आभार Read More श्रमिक कालोनियों को मालिकाना हक़ दिए जाने  पर भाजपा सरकार की परामर्श समिति का आभार

IMG-20260528-WA0014

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल Read More बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 545 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें — बिना हेलमेट – 231,बिना सीटबेल्ट – 09,मोबाइल फोन का प्रयोग – 06,ड्रिंक एंड ड्राइव – 04,तीन सवारी – 52,रॉन्ग साइड – 43,हाई वैल्यूम म्यूजिक चलाने/मल्टी टोनहार्न/मोडिफाइड साइलेंसर/प्रदूषण – 17,नो पार्किंग – 105, डी0एल0 – 21,एनश्योरेन्स – 14,दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 29,काली फिल्म/थार/लग्जरी गाड़ी – 04,सीज – 01,

इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की भी गहन जांच की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार