25 साल पुराने मामले में एक वांछित वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सरायइनायत/ प्रयागराज। थाना सरायइनायत पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था।
 
थाना सरायइनायत पुलिस टीम ने मंगलवार 27 मई 2026 को मा० न्यायालय एसीजेएम कक्ष संख्या-06 प्रयागराज द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए मु०नं०-1414/2001 धारा 323, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी अभियुक्त मो० जलाल उर्फ जलालुद्दीन पुत्र मो० आलम फारुकी को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने अभियुक्त को थाना थरवई क्षेत्र के ग्राम शेख अहमदपुर स्थित उसके निवास के पास से दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक अभिलेखीकरण एवं अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियान चलाकर पुराने मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार