ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

विधायक प्रभात कुमार वर्मा  को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर ग्राम प्रधानों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मनकापुर गोण्डा : प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के ऐतिहासिक निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण पर खुशी जाहिर करते हूए इस अवसर पर ग्राम प्रधानों द्वारा विधायक गौरा के उपस्थिति मे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर जोर द्वार स्वागत किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय पर विकासखंड बभनजोत के ग्राम प्रधानों द्वारा एक स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा  को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर ग्राम प्रधानों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
 
अपने संबोधन में विधायक ने ग्राम प्रधानों को मिली इस नई जिम्मेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने की अपील की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष  राहुल शुक्ला ,  अमरनाथ पांडे ,  मधुप सिंह ,  पप्पू मौर्य , फूलचंद मौर्य , सियाराम जायसवाल ,  मिथुन गुप्ता ,  हरि प्रकाश गुप्ता ,  दिनेश कुमार वर्मा ,  राकेश वर्मा ,  बनारसी लाल गुप्ता ,  राम सुरेश वर्मा ,  इसरार जमाल ,  मनोज सिंह ,  राम बहादुर ,  चंद्र प्रकाश वर्मा ,  लकी यादव ,  जल बहादुर  सहित अनेक सम्मानित ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार