अधूरी सड़क निर्माण के कारण पलटा टिपर, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

अधूरी सड़क के कारण क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है और भारी वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क संकरी और असमतल होने के कारण लंबा जाम व दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है-महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोटा क्षेत्र में पीडब्लूडी खंड 2 द्वारा अधूरी सड़क निर्माण कार्य के कारण एक बार फिर सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। बरहमोरी क्षेत्र से बालू लोड लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा एक 500 फ़ीट का टिपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क के एक हिस्से पर ढलाई का कार्य पूरा कर दिया गया है, जबकि दूसरी तरफ का निर्माण अब तक अधूरा है। निर्माणाधीन सड़क और तैयार सड़क के बीच करीब दो फीट का ऊंचाई अंतर होने से ओवर लोड वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में जरा सी चूक होने पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

सचिव टीए व APO मनरेगा को मनचाहा कमीशन देकर मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में मस्त हैं ग्राम प्रधान राज शर्मा Read More सचिव टीए व APO मनरेगा को मनचाहा कमीशन देकर मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में मस्त हैं ग्राम प्रधान राज शर्मा

भारी वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क संकरी और असमतल होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग पीडब्लूडी और जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या पहल नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके। वही ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का कार्य पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल टिपर को हटाकर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप Read More रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें