जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गयी जनसमस्याएं, जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल थाना घोरावल पर व समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 23.05.2026 को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से थाना रॉबर्ट्सगंज पर जन शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना घोरावल पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारीगण द्वारा सम्बन्धित थानों पर जनता की समस्याएं सुनी गयीं। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।  

 सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न  Read More  सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न

 इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।  जनपद में पूर्व से पुलिस विभाग से सम्बन्धित 10 तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित 78 प्रार्थना पत्र लम्बित थे। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को  10 वर्ष के कारावास की सजा Read More सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को 10 वर्ष के कारावास की सजा

वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 170 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 59 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सोनभद्र पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

बीजपुर की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि करायी गयी वापस, लोगों ने किया सराहना Read More बीजपुर की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि करायी गयी वापस, लोगों ने किया सराहना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें