ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 वाहन सीज

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग/ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कुल 05 अदद ट्रेलर/डम्फर, जिन पर राखड़, गिट्टी एवं बालू आदि लदा हुआ था, को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर नियमानुसार सीज की कार्यवाही करते हुए थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई।

 प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार  Read More  प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार 

कार्यवाही करने वाली टीम- उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को  10 वर्ष के कारावास की सजा Read More सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को 10 वर्ष के कारावास की सजा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें