डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सहदहिया में चला विशेष टीबी जांच अभियान, 3 मरीज मिले पॉजिटिव

जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक टीबी यूनिट श्रीदत्तगंज द्वारा ग्राम पंचायत सहदहिया में व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक टीबी यूनिट श्रीदत्तगंज द्वारा ग्राम पंचायत सहदहिया में व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एमओआईसी डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। उनके निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उच्च जोखिम समूह के लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी की जांच की।
 
ग्राम पंचायत सहदहिया में लगाए गए विशेष स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां आधुनिक तकनीकों के माध्यम से लोगों की जांच की गई। शिविर में कुल 101 लोगों का डिजिटल एक्सरे, 25 लोगों की ट्रू-नाट मशीन से बलगम जांच तथा 10 लोगों की माइक्रोस्कोपी जांच की गई। जांच के दौरान 3 मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें तत्काल उपचार प्रक्रिया से जोड़ते हुए आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।
 
अभियान के दौरान डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लगातार खांसी, वजन घटना, बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं, क्योंकि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
 
इस दौरान डॉ. पंकज सिंह, डॉ. करिश्मा, एक्सरे टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश चौधरी, टीबी यूनिट के एसटीएस सौरभ यादव, आशा बहुएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
 
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के शिविर लगने से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग लगातार टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में जुटा हुआ है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार