काल्हीगांव में बड़े मंगलवार पर गूंजे हनुमान जयकारे,सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा
सरेनी विकास खंड अंतर्गत काल्हीगांव में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
लालगंज(रायबरेली)। सरेनी विकास खंड अंतर्गत काल्हीगांव में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
सुबह से ही गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।सुंदरकांड पाठ के उपरांत ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन में महिलाओं,युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली,जिससे गांव में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ।
ग्राम प्रधान देश दीपक सोनी ने कहा कि बड़े मंगलवार पर आयोजित यह कार्यक्रम गांव की धार्मिक परंपरा का हिस्सा है,जिसमें सभी ग्रामीण मिलकर सहयोग करते हैं।
ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द मजबूत होता है।रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि सुंदरकांड पाठ और भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि गांव के लोगों को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है।इससे युवाओं में भी धार्मिक संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।करुणा शंकर शुक्ला ने बताया कि बड़े मंगलवार पर आयोजित यह भंडारा वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है।
ग्रामीणों के सहयोग और समर्पण से हर वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्य होता जा रहा है।वहीं गोवर्धन अग्निहोत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।सुंदरकांड पाठ से लोगों को मानसिक शांति मिलती है और भंडारे के माध्यम से सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।भंडारे में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी ने कहा कि काल्हीगांव हमेशा से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में अग्रणी रहा है,जो क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार अग्निहोत्री,गोवर्धन अग्निहोत्री,श्रीनारायण त्रिवेदी,सधन अग्निहोत्री,विजय शंकर शुक्ला,रमाकांत शुक्ला,पुतानी शुक्ला,गौरव शुक्ला,राजू वैद्य,उत्तम मिश्रा,अनोज मिश्रा,मोनू अग्निहोत्री,भोलू अग्निहोत्री,छोटू वैद्य,तूफान सिंह,लल्लू शुक्ला,सत्यम त्रिवेदी,पारस मिश्रा,गुड्डू मिश्रा,अशोक मिश्रा,शुभम मिश्रा,गुलशन त्रिवेदी,शुभ मिश्रा,दीप मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
धार्मिक आयोजन रायबरेली समाचार सामाजिक समरसता लालगंज रायबरेली प्रसाद वितरण धार्मिक परंपरा सुंदरकांड पाठ भक्ति कार्यक्रम ग्रामीण आयोजन हनुमान जी विशाल भंडारा ज्येष्ठ माह बड़े मंगलवार भंडारा काल्हीगांव ग्राम प्रधान देश दीपक सोनी रवि शंकर मिश्रा करुणा शंकर शुक्ला गोवर्धन अग्निहोत्री प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी गांव में भाईचारा कृष्ण कुमार अग्निहोत्री श्रीनारायण त्रिवेदी विजय शंकर शुक्ला गौरव शुक्ला


Comments