पुरुषोत्तम मास में महाकाल घाट पर होगा सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण।
नैनी स्थित अरैल महाकाल घाट पर श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा आगामी पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी,प्रयागराज ।
नैनी स्थित अरैल महाकाल घाट पर श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा आगामी पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 16 मई 2026, रविवार से 14 जून 2026, सोमवार तक आयोजित होगा।ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे अपने स्वजन, इष्ट-मित्र एवं परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलियुग में भगवान शिव अत्यंत शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं, जो अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप है तथा शास्त्रों में पार्थिव अर्थात मिट्टी के शिवलिंग बनाकर उनके पूजन एवं अभिषेक का विशेष महत्व बताया गया
सनातन धर्म धार्मिक आयोजन नैनी प्रयागराज धार्मिक कार्यक्रम प्रयागराज न्यूज भगवान शिव पुरुषोत्तम मास महाकाल घाट श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग शिवलिंग निर्माण भगवान भोलेनाथ शिव पूजा पार्थिव शिवलिंग पूजन पवन द्विवेदी शिवभक्त महाकाल सेवा ट्रस्ट आयोजन अरैल महाकाल घाट शिव अभिषेक प्रयागराज धार्मिक समाचार पुरुषोत्तम मास 2026 शिव आराधना मिट्टी के शिवलिंग शिव महिमा भोलेनाथ कृपा


Comments