Neo Heights अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर चला बुलडोजर, सड़क पर अवैध कब्जा हटाया।

 विकास प्राधिकरण ने सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. लोहिया रोड स्थित

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
 विकास प्राधिकरण ने सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. लोहिया रोड स्थित “Neo Heights” अपार्टमेंट के मुख्य गेट और सड़क पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। पीडीए की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
 
पीडीए अधिकारियों के अनुसार, अपार्टमेंट प्रबंधन की ओर से निर्धारित मानकों और नक्शे के विपरीत सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था। शिकायत और जांच के बाद प्राधिकरण की टीम ने अतिक्रमण को चिन्हित किया तथा पूर्व में नोटिस जारी करने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।
 
सोमवार सुबह पीडीए की प्रवर्तन टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से अपार्टमेंट के मुख्य द्वार सहित सड़क पर बने अवैध हिस्सों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था न हो।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर किए गए कब्जे के कारण आवागमन में दिक्कत होती थी। कार्रवाई के बाद रास्ता पहले की तुलना में अधिक खुला दिखाई दिया। वहीं कुछ लोगों ने पीडीए की कार्रवाई को शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों के खिलाफ जरूरी कदम बताया।
 
पीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत मानचित्र या सरकारी भूमि पर किए गए निर्माणों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
प्राधिकरण का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न इलाकों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार