जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि माह जून तक हरहाल में इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाय
बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर के निरीक्षण के दौरान उन्होने पर्यटन अधिकारी विकास नारायण को निर्देशित किया कि आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत समस्त आवश्यक तैयारिया समय से पूर्ण कर लिया जाय।
बस्ती। बस्ती जिला अधिकारी द्वारा जिले में हो रहे को लगाई फटकार जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विकास खण्ड सदर के अन्तर्गत बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर, महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर, हर्रैया के अन्तर्गत ग्राम परिवारपुर परमहंस धाम मंदिर, दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम बेमहरी में स्थित बाबा परमहंस धाम मंदिर के पर्यटन विकास का औचक निरीक्षण किया।
बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर के निरीक्षण के दौरान उन्होने पर्यटन अधिकारी विकास नारायण को निर्देशित किया कि आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत समस्त आवश्यक तैयारिया समय से पूर्ण कर लिया जाय।
महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि लेबर, मिस्त्री द्वारा कार्य नही किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि सेटरिंग का कार्य कल से शुरू किया जायेंगा। हर्रैया के अन्तर्गत ग्राम परिवारपुर परमहंस धाम मंदिर यात्री हाल के निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लास्टर का कार्य अभी शेष है।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि माह जून तक हरहाल में इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाय। उन्होने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि रू. 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं को मीटिंग में अवश्य शामिल किया जाय।
दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम बेमहरी में स्थित बाबा परमहंस धाम मंदिर के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पानी की टोटी, सीढियों की रेलिंग का कार्य अभी पूर्ण नही हो पाया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इस कार्य को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। निरीक्षण के दौरान पर्यटन अधिकारी ने जिलाधिकारी को घाट निर्माण के बारे में अवगत कराया कि सिंचाई विभाग के अनुमति हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगो की मांग के अनुसार घाट ड्राइंग को पुनरीक्षित कर पुनः सिंचाई विभाग को अनुमति हेतु दिया गया है, जिसमें कार्यवाही अपेक्षित है।
निरीक्षण के दौरान पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, स्थानिक अधिशासी अभियन्ता सीएण्डडीएस जय प्रकाश यादव, जल निगम ईकाइ 34 आरसी शुक्ला, सहायक परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि. गौरव प्रताप सिंह, सहायक अभियन्ता उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम अभय गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
बस्ती सिंचाई विभाग बस्ती समाचार जिला प्रशासन बस्ती जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना निर्माण कार्य निरीक्षण पर्यटन विकास कार्य बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर महादेवा मंदिर रामजानकी मंदिर परिवारपुर परमहंस धाम बाबा परमहंस धाम मंदिर दुबौलिया बेमहरी गांव कावड़ यात्रा तैयारी पर्यटन अधिकारी विकास नारायण कार्यदायी संस्था यात्री हाल निर्माण घाट निर्माण उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम जय प्रकाश यादव आरसी शुक्ला गौरव प्रताप सिंह अभय गुप्ता मंदिर विकास कार्य


Comments