नवीनतम
फीचर्ड
साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित के खाते में वापस कराए 10 हजार रुपये
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना ज्ञानपुर ने साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए। महरभा निवासी सचिन सिंह से खुद को बैंक अधिकारी बताकर बाइक की बकाया ईएमआई जमा कराने के नाम पर साइबर ठगी की गई थी।
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना ज्ञानपुर ने साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए।
महरभा निवासी सचिन सिंह से खुद को बैंक अधिकारी बताकर बाइक की बकाया ईएमआई जमा कराने के नाम पर साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित की ऑनलाइन शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय कर धनराशि वापस कराई।
राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने भदोही पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की


Comments