आंधी-बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

विद्युत् विभाग जनमानस से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। विद्युत विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है-अधिशासी अभियन्ता

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि जनपद में बीते दिनों आई तेज आंधी एवं हल्की बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें, तार एवं पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग द्वारा जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में रहकर दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

IMG-20260516-WA0075

पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे भाजपा नेता रोहित पासी Read More पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे भाजपा नेता रोहित पासी

शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 90 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में टूटे हुए खम्भों को बदलने, तार जोड़ने एवं अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिशासी अभियन्ता ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। विद्युत विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार। Read More पुरानी रंजिश में युवक की हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।

साथ ही उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि टूटे हुए विद्युत तारों, पोलों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने आमजन को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि जल्द ही शेष क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने दिये आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश Read More जिलाधिकारी ने दिये आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार