फीचर्ड

घोरावल में अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन 16 मई को, आम जनमानस से अपील
किसान बीज भंडार का विधायक ने किया उद्घाटन
जिलाधिकारी ने देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग के सम्बंध मे बैठक कर की समीक्षा
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला
ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण

जिलाधिकारी ने दिये आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश

जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में जुटा हुआ है- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में 13 मई को आए आंधी-तूफान से हुई क्षति के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण हुई पशुहानि, आवासीय क्षति एवं अन्य नुकसान से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल कराई जाए। उन्होंने टूटे हुए विद्युत खंभों एवं क्षतिग्रस्त लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए तथा कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इमरती कॉलोनी में जलभराव समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश Read More इमरती कॉलोनी में जलभराव समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित अधिशासी अभियंता को तत्काल दें, जिससे समयबद्ध ढंग से समस्या का समाधान कराया जा सके। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए तथा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। जिलाधिकारी

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा Read More ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

चर्चित गौड़ ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए और जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में जुटा हुआ है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे इंडोरामा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय एवं क्षेत्र का मान Read More सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे इंडोरामा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय एवं क्षेत्र का मान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार