नवीनतम
फीचर्ड
कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 14.05.2026 को थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-166/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0-87/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द
एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त रमेश पाल पुत्र रामधीन पाल निवासी वेलछ थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को कस्बा कोन स्थित तिलगुड़वा तिराहा के पास से समय करीब 22.15 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 शिवप्रकाश यादव थाना कोन, हे0का0 कृष्णा यादव , हे0का0 सुरेश यादव, रि0का0 कुमुद्दीन शामिल रहे।


Comments