बारातियों से भरी पिकअप पलटी, घायलों का हाल जानने रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी

सभी घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सिलतंभ क्षेत्र में बारात लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई बाराती घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल व्यक्तियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

करैली में सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान,। Read More करैली में सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान,।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें