अमेरिका में लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की सकुशल वापसी की मांग तेज

सवर्ण आर्मी ने जिला प्रशासन को सौंपा पत्रक, 6 दिन से हैं लापता

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी गांव निवासी मर्चेंट नेवी आफिसर मनीष द्विवेदी के अमेरिका में लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। करीब 6 दिन बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे सवर्ण आर्मी ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंप कर जांच प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। 

संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने बताया कि चौहानपट्टी निवासी मनीष द्विवेदी, पुत्र संतोष द्विवेदी, मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर के पद पर कार्यरत हैं। वह अमेरिका जाने वाली “वेसल सिफनोस लेडी” शिप पर तैनात थे। 7 मई 2026 को मनीष के पिता संतोष द्विवेदी को एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने अपना नाम गैरी गोम्स बताया। उसने जानकारी दी कि मनीष जिस जहाज से अमेरिका गए थे, वह पेनसिल्वेनिया के मार्कस हुक पोर्ट पर खड़ा है। वहीं मनीष अपने साथी प्रांजल के साथ मॉल घूमने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ Read More निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ

परिजनों ने जब यूएस एजेंट जोश से संपर्क किया तो पता चला कि अमेरिकी पुलिस ने मनीष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और बाद में छोड़ दिया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आरोप है कि मनीष के साथी प्रांजल ने परिजनों का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। वहीं जहाज 8 मई को मनीष के बिना ही भारत लौट आया।

भीमनगर में अवैध मुद्रा विनिमय रैकेट का भंडाफोड़, 23 लाख से अधिक की नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद Read More भीमनगर में अवैध मुद्रा विनिमय रैकेट का भंडाफोड़, 23 लाख से अधिक की नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद

परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही जिले के अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार के लोग लगातार चिंता में हैं और मनीष की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

बिना जगत का जमीन से सटा हुआ है कुआं दे रहा है दुर्घटना को दावत।  Read More बिना जगत का जमीन से सटा हुआ है कुआं दे रहा है दुर्घटना को दावत। 

विजय कुमार दूबे ने बताया कि उसका भतीजा मनीष परिवार का इकलौता और होनहार लड़का है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार