बीजपुर में देशी शराब लेकर जा रहे 4 युवकों ने किया राहगीर पर हमला, प्रसाशन के नाक के नीचे फल-फूल रहा तस्करी का खेल

एक व्यक्ति 24 पाउच तक देशी शराब लेकर जा सकता है, यूपी की शराब छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश ले जाने की दी खुली छुट

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर देशी शराब के पाउच लेकर जा रहे चार युवकों ने एक राहगीर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई Read More धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार चार युवक बोरे में भरकर लगभग 27 पाउच देसी शराब लेकर छत्तीसगढ़ बलरामपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली विवाद के बाद चारों युवकों ने राहगीर रमेश कुमार को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी शराब से भरा बोरा छोड़कर फरार हो गए।

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस Read More जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

बिथरी चैनपुर में स्व-जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न, विभागीय कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश  Read More बिथरी चैनपुर में स्व-जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न, विभागीय कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश 

घटना ने एक बार फिर बीजपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना क्षेत्र के आसपास खुलेआम शराब की सप्लाई हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।

जब इस मामले को लेकर आबकारी विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक रवि नंदन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, एक व्यक्ति 24 पाउच तक देशी शराब लेकर जा सकता है। चाहे वह यूपी की शराब को छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश कहीं भी ले जाए, इसमें कोई अवैध नहीं है।हालांकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर सब कुछ वैध है तो फिर चोरी-छिपे शराब क्यों ले जाई जा रही थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार