छात्रा गैंगरेप मामले में सारण रेंज के डीआईजी पहुंचे एकमा

किया घटनास्थल का निरीक्षण, कहा- एसआईटी गठित कर तेजी से हो रही जांच, जल्द होगा उद्भेदन

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में दाउदपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार सोमवार की शाम एकमा थाना पहुंचे और मामले की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी

पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले के उद्भेदन के लिए सदर-2, एकमा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है तथा मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

झूंसी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। Read More झूंसी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

गौरतलब है कि एकमा थाना क्षेत्र में रविवार को नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने रविवार रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया था और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई थी। सोमवार सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में विधिसम्मत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख Read More सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें