निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथ से पहले पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात बिहार ब्यूरो | एम. रोशन
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान  में गुरुवार को भाजपा नीत एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में एनडीए के 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर राजनीति में नई पारी की शुरुआत की।

निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में  पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा  केंद्रीय मंत्री ,ललन सिंहभी शामिल हुए।शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य समारोह का विशेष आकर्षण बना रहा और राजनीतिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा हुई।पटना

जेडीयू कोटे में नए चेहरों को मिली जगह

जन-आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने में जुटी आजसू, देवघर से बड़ी भागीदारी का दावा Read More जन-आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने में जुटी आजसू, देवघर से बड़ी भागीदारी का दावा

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से कई नए और पुराने नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। श्वेता गुप्ता ने मंत्री के रूप में अपनी नई पारी शुरू की, वहीं दामोदर रावत को भी कैबिनेट में जगह मिली। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछली सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास Read More 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार