डॉ.एस.पी.पटेल ने विद्यालय में प्रदान किया युवा प्रतिभा सम्मान,ग्रीन गुरु जी ने उन्हें भेंट किया पौध,मौजूद रहे प्रबन्धक,समर जीत सिंह
मीरजापुर।
रामलाल साहनी
मीरजापुर। राजगढ़,मीरजापुर में स्थिति शान्ति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर में युवा गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के का आयोजन किया गया। जिसमे शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की 2026 परीक्षा में कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए उन सभी को प्रतीक चिन्ह, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर छात्र,छात्राओं को कार्यक्रम के संयोजक
व मुख्य अतिथि,डॉ. एस. पी. पटेल,राष्ट्रीय सचिव,चिकित्सा मंच ,अपना दल (एस),अध्यक्ष, उ . प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक,लालगंज,मीरजापुर द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में हाईस्कूल परीक्षा 2026 में अनिकेत पाल पुत्र उमाशंकर,डढ़िया, भावां ने 600 में 512 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया,सचिन विश्वकर्मा ने द्वितीय व सत्यम कुमार गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 यानि इंटरमीडिएट परीक्षा में राम अनुज ने 500 में 400 अंक प्राप्त कर प्रथम,आंचल कुमारी ने द्वितीय व अंश पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र,छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें 60 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वालों को गोल्ड मेडल,45 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वालों को सिल्वर मेडल व उसके नीचे उत्तीर्ण को ब्रोंज मेडल प्रदान किया गया,हाईस्कूल में 128 व इंटरमीडिएट 72 छात्र,छात्राएं सफल हुई थी। सभी शिक्षकों वी कर्मचारियों मो मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक ,समर जीत सिंह,प्रधानाचार्य,अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी तथा सम्मानित अभिभावक गण के साथ विद्यालय के शिक्षक गण,कर्मचारी व छात्र,छात्राएं व पप्पू पटेल,धनंजय पटेल,संजीव कुमार प्रजापति,शिवम मौर्य तथा नीरज तिवारी सभागार मौजूद रहे। ग्रीन गुरु जी ने मुख्य अतिथि को एक फाइकस का पौध सप्रेम भेंट किया।


Comments