डकैती मामले के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

मसौढ़ी थाना कांड संख्या 65/19 में दर्ज डकैती मामले के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांड संख्या 65/19, धारा 395 भादवि के अभियुक्त उपेंद्र कुमार, निवासी ग्राम इस्लामचक, जिला जहानाबाद के घर पर पुलिस टीम ने इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार विधि सम्मत तरीके से पूरी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी।

जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान Read More जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार