500 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तश्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के पास एक गांजा तशकर को गिरफ्तार किया गया उसके पास 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन पर हुई है।

कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी छिनैती और अवैध तश्करी रोकने के अभियान चलाया जा रहा है । उसी दौरान मुखबिर के सूचना के आधार पर सीखड़ बाजार स्थित शराब ठेके के पास एक अभियुक्त राजकुमार शर्मा पुत्र तौलन शर्मा निवासी सीखड़ के तलासी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय को भेज दिया गया।

 ए०आर० आई० डी० ए० भारत सरकार के द्वारा ग्राम प्रधान महुगढ़ी के साथ किया गया स्थलीय निरीक्षण Read More  ए०आर० आई० डी० ए० भारत सरकार के द्वारा ग्राम प्रधान महुगढ़ी के साथ किया गया स्थलीय निरीक्षण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार