पिकअप की ठोकर से किशोर घायल

शोहरतगढ़- चेतिया मार्ग के नकथर गांव के पास सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक किशोर को पिकअप वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़- चेतिया मार्ग के नकथर गांव के पास सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक किशोर को पिकअप वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
 
 थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के नकथर गांव निवासी नीरज (18 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश गांव के निकट सड़क किनारे बकरियों को घास चरा रहा था। पकड़ी बाजार की तरफ से शोहरतगढ़ जा रही पिकअप वाहन ने किशोर नीरज को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। पिकअप वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना को देखकर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल किशोर के भाई धीरज और मां आदि परिवार के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगढ़ पर पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 
 
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तकरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें