फर्जी जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ थारू समाज का हल्ला बोल
शान्ति रैली प्रदर्शन कर लखनऊ में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
लखनऊ अनुसूचित जनजाति के अधिकारों पर कथित अतिक्रमण और फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के विरोध में थारू समाज अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है। मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्थागोरखपुर ने पुलिस आयुक्त लखनऊ से अनुमति लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधन ज्ञापन सौपा
समिति ने आरोप लगाया है कि कहार, गोड़िया, भुज, भड़भूजा और धुरिया समुदाय के कुछ लोग कथित रूप से “गोंड” शब्द जोड़कर अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। इससे वास्तविक जनजातीय समाज के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं व नौकरियों का लाभ गलत तरीके से लिया जा रहा है।
कई जिलों में सामने आ रहे मामले
ज्ञापन में कहा गया है कि गोरखपुर, कुशीनगर, वाराणसी, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और आजमगढ़ सहित कई जिलों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, बांदा, ललितपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जैसे जनपदों में निवासरत वास्तविक जनजातीय समुदायों के अधिकारों पर संकट गहराने की बात कही गई है। उपरोक्त जनपदों से हज़ारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष अपने पारंपरिक भेष भूषा में शामिल हुए
मूल आदिवासी जनजाति संस्था गोरखपुर के द्वारा परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल शान्ति मार्च निकालकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति के अनुसार इस आंदोलन में विभिन्न जिलों से करीब हजारों लोगों के शामिल हुए
“वास्तविक जनजातियों का भविष्य हो रहा अंधकारमय”
समिति ने अपने ज्ञापन में कहा है कि यदि कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्रों पर रोक नहीं लगी तो वास्तविक अनुसूचित जनजातियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। संगठन ने प्रशासन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
कुशीनगर देवरिया लखीमपुर खीरी बलरामपुर गोरखपुर प्रदर्शन मऊ वाराणसी लखनऊ बांदा सिद्धार्थनगर बस्ती हमीरपुर महाराजगंज सोनभद्र जिलाधिकारी कार्यालय लखनऊ समाचार आजमगढ़ बलिया सामाजिक न्याय मुख्यमंत्री को ज्ञापन गाजीपुर फर्जी जाति प्रमाण पत्र मिर्जापुर आदिवासी अधिकार अनुसूचित जनजाति थारू समाज जाति प्रमाण पत्र विवाद मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्थान गोरखपुर पुलिस आयुक्त लखनऊ गोंड समुदाय कहार समुदाय गोड़िया भुज भड़भूजा धुरिया आरक्षण विवाद सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी नौकरी में आरक्षण संतकबीरनगर बहराइच श्रावस्ती ललितपुर जनजातीय अधिकार पैदल शांति मार्च परिवर्तन चौक जन आंदोलन आदिवासी समाज


Comments